Hi friends, आज मैं आपको एक महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में बताता हूँ कि X- Rays क्या हैं ? यह किस प्रकार उत्पन्न की जाती हैं ? और इनका उपयोग कहा कहा किया जाता हैं ? इन सभी बातो की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जाएगी।
परिचय
चलिए दोस्तों पहले इसके परिचय की बात करते हैं, इसे 1895 में जर्मन वैज्ञानिक “Rantgon” देखा कि जब तेज वेलोसिटी(speed) से चलने वाली कैथोड रे अधिक वजन और उच्च मेल्टिंग पॉइंट वाली मेटल की प्लेट से टकराती हैं तो एक नयी किरण उत्पन्न होती हैं जिन्हें X-Rays कहा जाता हैं, यह आखों से दिखाई नहीं देती हैं इन्हें फोटोग्राफी प्लेट पर देख सकते हैं इन rays को “Rantgon Rays” भी कहा जाता हैं।
X- Rays का Production
अब इसके प्रोडक्शन पर बात करते हैं, X- Rays के प्रोडक्शन के लिए “coalidge tube” का उपयोग किया जाता हैं इसमें उच्च गिलास का एक बल्ब होता हैं जिसके अन्दर उच्च वैक्यूम भरा होता हैं, इसमें एक स्टेप-अप ट्रांसफार्मर, फिलेमेंट और टारगेट के बीच लगा होता हैं जब इस ट्रांसफार्मर से 20000 volt का ac अप्लाई किया जाता हैं तो फिलेमेंट से इलेक्ट्रान(electron) निकलने लगते हैं और यह टारगेट से टकराते हैं और X- Rays निकलने लगती हैं इलेक्ट्रान(electron) के निरंतर टकराने से टारगेट गर्म(heat) हो जाता हैं दोस्तों शायद आप नहीं जानते होगे।
कि इलेक्ट्रान(electron) की कुल एनर्जी का 1% भाग ही X-Ray उत्पन्न करता हैं और बचा भाग हीट में बदल जाता हैं। यदि आप इस हीट को हटाने का प्रबंध नहीं करेंगे तो आपका टारगेट पिघल भी सकता हैं यही कारण हैं कि टारगेट के चारो ओर कॉपर की ट्यूब में वाटर फ्लो किया जाता हैं जिससे टारगेट को ठंडा रखा जाता हैं| जब X-Rays उत्पन्न की जाती हैं तो यह ध्यान रखा जाता हैं कि फिलेमेंट से निकलने वाले इलेक्ट्रान टारगेट पर पहुँचने से पहले ट्यूब की गैस(gas) में टक्कर न हो यही कारण कि tube में उच्च वैक्यूम भरा जाता हैं यदि ऐसा नहीं होता हैं तो फिलेमेंट को लॉस होगा।
X-Ray के गुण:
इसके गुण कई प्रकार के होते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं-
1) यदि इनको किसी व्यक्ति के शरीर पर डाला जाता हैं तो यह उनके लिए बहुत घातक होती हैं और उनकी शरीर पर इनसे बहुत बुरा प्रभाव भी पड़ता हैं।
2) यह एक सीधी रेखा में चलती हैं और ये प्रकाश के वेग से चलती हैं।
3) यह फोटोग्राफी प्लेट पर केमिकल रिएक्शन करके उस काला कर देती हैं।
4) X-Rays विभिन्न चीजों जैसेः-लकड़ी, गेट, धातु की पतली चादर, मॉस में आसनी से प्रवेश कर जाती हैं लेकिन यह भारी वस्तुओं में से पास नहीं होती हैं अगर इनके रास्तें में कोई भारी वस्तु आती हैं तो उनकी छाया बन जाती हैं।
5) यह एक छोटी वेवलेंथ(.03-30A) की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव होती हैं जिसके कारण इनकी एनर्जी बहुत अधिक होती हैं इनकी वेवलेंथ, लाइट की वेवलेंथ(4000-7500A) से बहुत कम होती हैं।
6) यह मैग्नेटिक और इलेक्ट्रिक एरिया में स्टेबल रहती हैं।
X-Rays के उपयोग
आजकल X-Rays का use बहुत जगह पर किया जाता हैं जैस:-सर्जरी, आर्ट, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और बहुत से जगह पर इसका उपयोग किया जाता हैं आज में आपको इससे सम्बंधित पूरी जानकारी दूंगा।
1. सर्जरी में
X-Rays कम डेंसिटी की चीजों जैसेः- लकड़ी, कागज़, मॉस और रक्त में आसानी से प्रवेश कर जाती हैं लेकिन उच्च डेंसिटी जैसेः- लोहे से पास नहीं होती हैं अब जानते हैं कि X-Rays किस प्रकार लिया जाता हैं अब रोगी के जिस भाग की आंतरिक जाचं करनी हैं उस भाग के नीचे फोटोग्राफी प्लेट को रखकर ऊपर से कुछ सेकंड के लिए X-Rays को डाला जाता हैं इससे धसी गोली या पथरी की उपस्तिथि का बिल्कुल ठीक तरह से पता चल जाता हैं। इसकी मदद से टूटी हड्डी का भी बिल्कुल ठीक तरह से पता लगाया जा सकता हैं।
2. व्यापार में
X-Rays का उपयोग व्यापार में भी किया जाता हैं इसकी मदद से नकली हीरो और असली हीरो की पहचान की जाती हैं| सीप में मोती हैं या नहीं इसकी जाचं भी X-Rays की मदद से की जाती हैं| इसकी मदद से रबर, लकड़ी आदि समान की जाचं भी की जा सकती हैं।
3. इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में
X-Rays के उपयोगों में से यह भी एक महत्वपूर्ण भाग हैं, इसकी मदद से भवनों और पुलों के अन्दर लगे लोहे के आंतरिक दरारों, वायु के बुलबुलों आदि का पता लगाया जा सकता हैं इन दरारों को हटाकर दुर्घटना को रोका सा सकता हैं।
4. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में
यह rays डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को बहुत मदद करती हैं इनकी मदद से शरीर के अन्दर छुपी वस्तुओं को आसानी से देखा जा सकता हैं| कस्टम अधिकारी इन्ही rays की मदद से बॉक्स में छुपे किए गए जेवर आदि समान का पता लगाते हैं।
5. रेडियोथेरेपी
X-Rays की मदद से कुछ रोगों का उपचार भी किया जा सकता हैं इसकी मदद से कैंसर का भी उपचार किया जा सकता हैं, यदि कोई व्यक्ति इसका अधिक उपयोग करता हैं, तो उसकी स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता हैं इसलिए डॉक्टर भी इस पर कार्य करने के लिए सीसे के कपड़े और चश्मे पहनते हैं।
6. आर्ट में
X-Rays के उपयोगों में से यह भी एक महत्वपूर्ण उपयोग हैं इसकी मदद से पुरानी(old) आयल पेंटिंग में होने वाले परिवर्तन की आसनी जाचं की जा सकती हैं।
Frequently Asked Question:-
Q. X-rays क्या होती है?
Ans. जब उच्च वेग से चलने वाली कैथोड रे अधिक वजन और उच्च मेल्टिंग पॉइंट वाली मेटल की प्लेट से टकराती हैं तो एक नयी किरण उत्पन्न होती हैं जिन्हें X-Rays कहा जाता हैं।
Q. X-ray का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?
Ans. X-ray को आर्ट, रेडियोथेरेपी, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में, व्यापार और सर्जरी में किया जात्ता है।