तोला(tola) क्या हैं ?( What is Tola)
जिस प्रकार किसी भी वस्तु को मापने के लिए एक नियत राशि (मीटर, लीटर, ग्राम….) की जरूरत पड़ती हैं ठीक उसी प्रकार से सोने का वजन मापने के लिए भी तोला नामक राशि का उपयोग किया जाता हैं | तोला शब्द की उत्पति हिंदी भाषा से हुई हैं भारत के अलावा कई अन्य एशियाई देश हैं जो सोने का वज़न तोला में मापते हैं।
अगर मूलरूप से देखा में जाए तो 1 तोला 11.6638038ग्राम या 3/8 ट्रॉय औंस के बराबर होता हैं लेकिन सोने के व्यापारी (सराफा व्यापारी) बाजार को सरल बनाने के लिए 1 तोला को 10 ग्राम के बराबर मानते हैं।
तोला शब्द का इतिहास(History of tola)
तोला शब्द को संस्कृत भाषा से लिया गया हैं जिसका अर्थ वजन या तौल होता हैं लेकिन इसकी जड़े वैदिक युग से ही देखने को मिलती थी उस दौरान इसका उपयोग बीजों या अन्य अनाजों के तौल के लिए किया जाता था | तोला के वजन को 100 रत्ती बीजों दुवारा निर्धारित किया जाता था | परम्परागत रूप से तोला का वजन अलग-अलग होता था लेकिन यह सिक्कों के वजन के लिए एक सुविधजनक इकाई थी।
अकबर ने 1556-1605 में अपने कई औपनिवेशिक सिक्कों का वजन 1 तोला में लिया था | इससे पहले 1540-45 में शेरशूरी दुवारा खनन किया गया पहला रुपया, जिसका वजन 178 ट्रॉय अनाज रखा गया था | इसके बाद 1833 में भारतीय ब्रिटिश शासन के दौरान तोला को बहुत ही बड़े पैमाने पर वजन और अनाज को मापने के रूप में इस्तेमाल किये जाने लगा।
ब्रिटिश शासन के समय एक तोला 175.90 ट्रॉय अनाज(.97722222 ब्रिटिश टोल या 11.33980925ग्राम) के बराबर हुआ करता था | 1956 में तोला को अधिकारिक रूप से एक इकाई के रूप में मान्यता मिल चुकी थी | इसके बाद से ही तोला का उपयोग भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और सिंगापूर सहित कई अन्य एशियाई देशों में सोने को मापने के लिए जाने लगा ।
Frequently Asked Questions(FAQ)
Q. 1 तोला कितने ग्राम के बराबर होता हैं ?
वर्तमान भारत में 1 तोला को 10 ग्राम के बराबर माना जाता हैं।
Q. कौन से देश तोला का उपयोग सोना मापने के लिए करते हैं ?
विशेष रूप से भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और सिंगापुर तोला का उपयोग सोने का वजन मापने के लिए करते हैं।
Q. 1 तोला में कितने कैरट होते हैं ?
1 तोला = 56.842 कैरट
Q. 1 किलो सोना कितने तोला के बराबर होता हैं ?
1 किलोग्राम सोना = 85.735 तोला
Q. कौन सा एशियाई देश सबसे अधिक सोने का उत्पादन करता हैं ?
चीन एशिया के अलावा पुरे दुनिया में सबसे अधिक सोने का उत्पादन करता हैं।
आपने अपने इस आर्टिकल में सोना और चांदी के वजन से संबंधित बहुत अच्छी जानकारी दिया है. आपको देखकर मैं ब्लॉगिंग शुरू किया है. आपके लेख से प्रभावित होकर मैंने bhari gram से संबंधित एक लेख लिखा है. कृपया मेरे वेबसाइट विजिट करें. कोई कमी हो तो कमेंट करके जरूर बताइएगा.
धन्यवाद.
thank you sir
1 tola sona
Aapki trick se mujhe 25 Diamond mile thank you
Nice Sir …. Very Good Content . Thanks For Share It .
Pyar Kya Hota Hai
Approval Site ( DoFollow Backlink )
Bahut Badhiya Jankari diya hai aapne
Nice Information Sir