जब भी आप सोने की खरीदारी के लिए जाते है तो आपने 10k से 24k तक सोने के अलग अलग नामों के बारें में सुना होगा। प्रत्येक सोने की अपनी कुछ अच्छाई और बुराई होती है ऐसे आपके लिए यह जानना मुश्किल हो जाता है कि आपको किस प्रकार का सोना खरीदना सही? आज हम आपसे इस पर चर्चा करेंगे।
कैरेट का मतलब क्या होता है?
24k, 22k, 18k आदि को समझने से पहले आपको कैरेट के बारे में पता होना चाहिए। यह सोने की शुद्धता को मापा जाने वाला एक शब्द है, इसे k के रूप में भी दर्शाया जाता है। कैरेट जितना अधिक होता है सोना उतना ही अधिक शुद्ध होता है। सोने को 10k से 24k तक मापा जाता है।
24 कैरेट(k)सोना
24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना या 100 फीसदी सोना कहाँ जाता है इसका मतलब यह है कि इसमें कोई भी इसेअन्य धातु नहीं मिली होती हैं सोने के बाजार में इसे 99.9 प्रतिशत माना जाता है और अलग तरह का चमकीला पीला रंग होता है इससे ऊपर सोने का कोइ प्रारूप नहीं होता है।
सबसे शुद्ध होने की वजह से यह 22k और 18k की तुलना में महंगे होते हैं। 24k सोना में नरम होने का गुण होता है जिसके कारण यह आभूषण बनाने में बहुत कम उपयोग किये जाते हैं लेकिन यदि आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे है तो आप 24k को खरीद सकते है क्योकिं इसमें सोने का 99.9 प्रतिशत होता है।
22 कैरेट(k)सोना
22k का अर्थ हैं कि इसमें 22 भाग सोने का और 2 भाग अन्य धातु जैसे तांबे और जस्ता से मिलकर बना होता है। जो सोने की बनावट को कठोर बनाता है इस तरह से धातु टिकाऊ बने रहते हैं।
सोने के इस कैरेट को “916 गोल्ड” के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें सोने की 91.67% शुद्ध मात्रा होती है 22 कैरेट सोने का उपयोग सामान्य आभूषण बनाने में किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप लोग 24k की तुलना में 22k को खरीदना पसन्द करते हैं क्योकिं इन्हे पुन बेचना आसान होता है। सोने का यह रूप शादी के गहनों में अक्सर पाया जाता है जो कभी कभी ही पहने जाते हैं।
18 कैरेट (k) सोना
18 कैरेट सोने में 75℅ सोना और 25% अन्य धातु जैसे चांदी, ताँबा, जस्ता शामिल हैं। इस प्रकार के सोने का उपयोग सोने और हीरे के आभूषण बनाने में किया जाता है यह 24k और 22k की तुलना में सस्ते होते है और रंग में थोड़ा फीका होता है।
18k सोने को पहचाना बिल्कुल आसान है क्योंकि इससे बने आभूषण में 18k, 18kt या इनके समान ही मोहर लगी होती है। कई बार 18k की जगह 750 या 0.75 की मोहर दिखाई देती है जिसका मतलब कि इसमें 75% सोना है।
14 कैरेट (k) सोना
14 कैरेट सोने का उत्पादन 58.3 प्रतिशत सोने और 41.7 प्रतिशत अन्य धातुओं जैसे ताँबा, निकल, चांदी को मिलाकर किया जाता है। यह अन्य उच्च कैरेट के सोने की तुलना में काफी सस्ता होता है यह रोजाना पहने जाने वाले आभूषण के लिए आदर्श है इसका उपयोग आधिक्तर छल्ले और पेंडेंट या लॉकेट बनाने में किया जाता है। इससे त्वचा को किसी प्रकार की एलर्जी का नुकसान नहीं होता हैं।
10 कैरेट(k) सोना
10k सोने में कम से कम 41.7 प्रतिशत सोना और अन्य धातु शामिल है। मिश्रधातु की मात्रा शुद्ध सोने की तुलना में 58.3 प्रतिशत होने के कारण इसकी कीमत होती है। अगर देखा जाएंं तो 24 में से 10 भाग सोना होता है यह मजबूत होने के साथ साथ नरम नही है और इसे आसानी से खरोंचा नहीं जा सकता है।
Frequently asked question
Q. हॉलमार्क गोल्ड क्या होता है?
Ans. हालमार्क गोल्ड या सोना कुछ नहीं, केवल प्रमाणित सोना होता है जिसकी शुद्धता और महीनता पर भारत सरकार की एजेंसी भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) मुहर लगाती है जिसे हालमार्किंग कहा जाहैंता है हालमार्किग से पता चलता है कि आभूषण बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला सोना शुद्धता के अन्तराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं।
आज ऐसे कई हालमार्किंग केंद्र है जो कि भारतीय मानक ब्यूरो से मान्यता प्राप्त है जहाँ से गहने बनाने वाले लाइसेंस प्राप्त कर हालमार्किंग करवा सकते हैं।
sona